दारागंज निवासी अधिवक्ता शिव मनोरथ शुक्ला की कुछ लोगों ने घेरकर जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। दारागंज निवासी अधिवक्ता शिव मनोरथ शुक्ला की कुछ लोगों ने घेरकर जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। दारागंज निवासी अधिवक्ता शिव मनोरथ शुक्ला की कुछ लोगों ने घेरकर जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। दारागंज निवासी अधिवक्ता शिव मनोरथ शुक्ला की कुछ लोगों ने घेरकर जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। दारागंज निवासी अधिवक्ता शिव मनोरथ शुक्ला की कुछ लोगों ने घेरकर जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। अधिवक्ता का आरोप है जान से मारने की नियत से आरोपियों ने फायर भी किए। उन्होंने कैंट थाने में सुरसैनी गांव के पूर्व प्रधान मनोज द्विवेदी समेत चार को नामजद किया है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि उनका गांव में पूर्व प्रधान के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को वह म्योराबाद गए हुए थे। उसी समय मनोज वहां अपनी कार से पहुंच गया। उसके साथ राजेंद्र, अमित भी थे। इन लोगों ने गाली-गालौच करते हुए उसे घेर लिया और मारने लगे। इसी दौरान मनोज ने राइफल से उसके ऊपर फायर किया लेकिन फायर मिस हो गया। उसके बाद यह लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। कैंट पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।