चर्च के पास तमंचा लेकर घूमता मिला युवक, गिरफ्तार
क्रिसमस मेले के दौरान ही पत्थर गिरजाघर के पास एक युवक तमंचा लेकर घूमता मिला। सोमवार रात मेला चल रहा था और चर्च के पास भीड़ लगी थी। पुलिस भी गश्त पर थी। चर्च के सामने ही प्रधान डाकघर वाली रोड पर चौकी प्रभारी धरनास्थल अमित सिंह ने पेड़ के पास खड़े एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध देख टोका तो वह भागने लगा। इस पर उसे खदेड़कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस मिला तो उसे थाने लाया गया। यहां पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक सिंह निवासी अशोक नगर नेवादा कैंट बताया। यह भी कहा कि उसके पिता मुंबई में रहते हैं और वह यहां अपने मामा के घर में रहता है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।