फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगे पैर चलने वालों को दी चप्पल, बच्चों को अब दूध भी दे रही सेवा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती के सदस्य इन दिनों यूपी- एमपी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। यहां प्रयागराज जिले की सीमा में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों एवं उनके परिजनों को 3 मई से लगातार सेवा भारती द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। तमाम मजदूरों को तपती दुपहरी में नंगे पैर चलता देख सेवा भारती ने एक हजार जोड़ी चप्पल भी बॉर्डर पर मंगवा ली है और जो लोग नंगे पैर आ रहे हैं उन्हें चप्पल मुहैया कराई जा रही है । इस दौरान बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के छोटे बच्चों के लिए छोटे बच्चों के लिए रविवार से दूध वितरण का काम भी बॉर्डर पर शुरू किया गया है। सेवा भारती की ओर से प्रत्येक बच्चे को 200ml दूध उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया गया है। सेवा भारती प्रयागराज के सुजीत सिंह ने बताया कि 2 मई से लगातार यूपी एमपी बॉर्डर पर सेवा भारती की ओर से शिविर लगाया गया है। इस दौरान हर रोज 2000 से ज्यादा लोगों को भोजन के रेडीमेड पैकेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर आने वाले लोगों की संख्या कम नहीं हो रही है। तपती दोपहर में तमाम लोग नंगे पैर सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके यहां आ चुके हैं । ऐसे लोगों के लिए सेवा भारती ने अभी 1000 जोड़ी चप्पल बॉर्डर पर मंगवाई है और उसका वितरण भी शुरू करा दिया गया है । प्रवासी मजदूरों के साथ आ रहे छोटे बच्चे दूध के लिए परेशान हो रहे हैं ।इसी वजह से सेवा भारती ने रविवार से प्रवासी मजदूरों के साथ आने वाले छोटे बच्चों के लिए दूध वितरण भी शुरू कर दिया है । उन्होंने बताया इस कार्य में सेवा भारती यमुनापार के भी तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी दिन-रात अपना सहयोग दे रहे है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों को मास्क भी सेवा भारती लगातार उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें