यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं छह स्पेशल ट्रेनों को परिचालनिक कारणों से अलग-अलग तिथियों में निरस्त किया जा रहा है। प्रयागराज से गुजरने वाली इन ट्रेनों का निरस्तीकरण जून एवं जुलाई माह की कई तिथियों में है। गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर 30 जून, 07 जुलाई एवं 14 जुलाई को, 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक 02 जुलाई, 09 जुलाई एवं 16 जुलाई को निरस्त रहेगी। 01073 लोकमान्य तिलक-बनारस 08, 09 एवं 15 जुलाई को, 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक 10, 11 एवं 17 जुलाई, 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर एक जुलाई से 15 जुलाई एवं 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक दो जुलाई से 16 जुलाई तक निरस्त रहेगी।