इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में शुक्रवार 10 बजे नियुक्त छह न्यायमूर्ति कार्यभार ग्रहण करने से पहले शपथ लेंगे। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली व सभी न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने पत्र जारी कर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया है। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा, न्यायमूर्ति अनिल कुमार, न्यायमूर्ति संदीप जैन, न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना, न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह और न्यायमूर्ति हरवीर सिंह शपथ लेंगे।