फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों का मामला होने से फैला तनाव, छावनी में तब्दील हुआ गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रयागराज। करेली के बक्शी मोड़ा में युवक की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा था इसलिए कुछ ही देर में वहां तनाव फैल गया। सूचना पर आईजी एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर पहुंच गए। कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई। पुलिस अफसर आक्रोशित घर वालों व ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। उनका कहना है कि फिलहाल हालात को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। बक्सी मोड़ा की निषाद बस्ती में निषादों के करीब डेढ़ सौ परिवार रहते हैं। लोटन निषाद की हत्या के बाद चीख-पुकार मची, तो कुछ ही देर में वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। घर के दरवाजे के पास ही मृतक का शव पड़ा हुआ था। गोली लगने से उसका सिर क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ ही चारों ओर खून भी फैला हुआ था। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंची करेली थाने के पुलिसकर्मियों ने समझाया लेकिन लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा था। सूचना दी गई तो एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और फिर आईजी रेंज केपी सिंह भी पहुंच गए। अफसरों ने न सिर्फ घरवालों बल्कि आक्रोशित ग्रामीणों को भी समझाया। कहा कि पुलिस मामले में सख्त से सख्त करेगी। शासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्यारों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बहुत समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और तब जाकर पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सके। इससे पहले मामला दो समुदायों का होने की वजह से गांव में स्थिति तनावपूर्ण भी हो गई। जिसे देखते हुए खुल्दाबाद शाहगंज कोतवाली के साथ ही कई अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। उधर घटना के बाद गांव की मुस्लिम बस्ती में रहने वाले कई पुरुष घर छोड़कर गायब हो गए। उधर पुलिस अफसरों का कहना है कि तनाव जैसी कोई बात नहीं है। लोगों में आक्रोश था जिन्हें समझा कर शांत करा दिया गया है। रही बात फोर्स लगाने की तो ऐसा एहतियातन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें