फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: शादी से इनकार करने पर बहन की गोली मारकर हत्या, भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में

Wed, 13 Sep 2023 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Crime News : असरावल खुर्द में आशीष नामक युवक ने अपनी बहन शिवानी को गोली मार दी। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका शिवानी की घर वाले शादी कराना चाहते थे, लेकिन शिवानी शादी के लिए राजी नहीं हो रही थी। बुधवार को भी इसी बात को लेकर शिवानी और उसके परिवार में झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट इलाके के असरावल खुर्द में भाई ने शादी से इनकार करने पर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मय गया। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और तमंचा भी बरामद कर लिया है।

 

असरावल खुर्द में आशीष नामक युवक ने अपनी बहन शिवानी को गोली मार दी। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका शिवानी की घर वाले शादी कराना चाहते थे, लेकिन शिवानी शादी के लिए राजी नहीं हो रही थी। बुधवार को भी इसी बात को लेकर शिवानी और उसके परिवार में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान शिवानी के भाई आशीष ने तमंचे से शिवानी को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही शिवानी ने दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया और अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार का कहना है कि परिवार में युवती की शादी कराने को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को भी झगड़ा हुआ था, जिसमें ये घटना हुई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें