लालगोपालगंज के इमामगंज में नमाजियों को संबोधित करते मौलाना
- फोटो : 1
रजा जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमा की नमाज अदा की गई। मौलाना अब्दुल कुद्दूस ने अच्छे-बुरे कर्मों, बच्चों की परवरिश और महिलाओं के अधिकारों पर प्रवचन दिया। नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। उन्होंने कहा कि गुनाह छोटे-बड़े हो सकते हैं, लेकिन नेकी का कोई प्रकार नहीं है। अकीदतमंदों को शीरनी भी बांटी गई। मौके पर हाजी अबरार अहमद, इलियास अहमद, रईस अहमद, नन्हें नूरी, गुलाम जीलानी, गुलाम यजदानी, गुलाम रसूल और खलील अहमद आदि रहे।