मेजा में गंगा पर पुल के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज के मेजा में गंगा नदी पर पक्के पुल की मांग को लेकर यमुनापार विकास मंच के बाबा तिवारी जन समर्थन पत्र पर लोगों से हस्ताक्षर करवाना शुरू कर दिए हैं। बाबा तिवारी ने बताया कि 20000 लोगों से पत्र पर हस्ताक्षर करवा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की जाएगी। पूरे यमुनापार क्षेत्र को पक्के पुल की आवश्यकता है। पत्र पर हस्ताक्षर की शुरुआत बृहस्पतिवार से मेजा के मदरा और अरई गांव से शुरू की गई।