फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एएनसीए की श्रद्धा यूपी की सीनियर टीम में

Thu, 04 Jan 2024 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी (एएनसीए) की प्रशिक्षु श्रद्धा तिवारी का चयन तिरुवनंतपुरम (केरल) में होने वाली सीनियर वूमेन वन डे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में किया गया है। यूपी टीम पहला मैच छह जनवरी को महाराष्ट्र के विरुद्ध खेलेगी। विकेटकीपर एवं दाएं हाथ की बल्लेबाज श्रद्धा दिल्ली पब्लिक स्कूल नैनी स्थित आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक एनएस नेगी और स्वाति सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। श्रद्धा को एएनसीए के अन्य कोच यशवर्धन उचहारिया, शिवराम सिंह पटेल और मोहसिन खान ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें