ईगल आई शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने 23वीं इंटर स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक सहित चार पदक प्राप्त किए। अकादमी के पिस्टल कोच विजय चंदेल व राइफल कोच फरीद सिद्दीकी के अनुसार हापुड़ में 19 से 22 सितंबर आयोजित हुई राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शैलजा यादव ने स्वर्ण, विष्णु प्रिया व सार्थक सोमवंशी ने रजत और सार्थक ने कांस्य पदक पर भी कब्जा जमाया। अकादमी के 16 प्रशिक्षुओं का चयन 5 से 12 अक्तूबर तक शिमला में होने वाली कुमार सुरेंद्र सिंह स्कूल नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग 1180 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया था।