फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मरम्मत कार्य के लिए तीन से 28 नवंबर तक बंद रहेगा शास्त्री पुल, दूसरी लेन से होगी आवाजाही

Sat, 01 Nov 2025 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर गंगा पर बना शास्त्री पुल मरम्मत के लिए तीन नवंबर से बंद किया जा रहा है। 28 नवंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल का एक लेन आवागमन के लिए बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि दूसरी लेन से आवागमन किया जा सकेगा, दोनों लेन का भार एक लेन पर आने से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। 
विज्ञापन
प्रयागराज में शास्त्री पुल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरम्मत कार्य के लिए शास्त्री पुल तीन से 28 नवंबर तक बंद रहेगा। पहले अलोपीबाग से झूंसी जाने वाली लेन बंद की जाएगी। इसका कार्य पूरा होने के बाद दूसरी लेन बंद होगी। एक लेन से बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने यातायात पुलिस से अनुमति मांगी थी। डीसीपी यातायात नीरज पांडेय ने बताया कि तीन से 28 नवंबर तक शास्त्री पुल की एक लेन बंद रहेगी। पीडब्ल्यूडी खंड-तीन के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

सावन माह की तरह लागू रहेगी व्यवस्था

 

डीसीपी ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान डायवर्जन की व्यवस्था सावन माह की तरह लागू रहेगी। पहले एक लेन का कार्य पूरा होगा। इसके बाद दूसरी लेन को बंद करने की अनुमति दी जाएगी। जाम की समस्या से निपटने के लिए शास्त्री पुल पर अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें