फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महाकुंभ में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे, शिविर में कल करेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ में प्रवास के लिए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को प्रयागराज पहुंच गए। बुधवार को वह शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी, मां ललिता देवी और मां अलोपशंकरी के बाद नगर देवता वेणी माधव का दर्शन करेंगे। दोपहर में मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भक्त ज्योतिष्पीठाधीश्वर का दर्शन प्राप्त कर सकेंगे। शंकराचार्य काशी से सड़क मार्ग से दोपहर बाद तीन बजे मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ब्रह्मचारी मुकुंदानंद, ब्रह्मचारी श्रीधरानंद , ब्रह्मचारी नीलेश चैतन्य, ब्रह्मचारी शंकर स्वरूप, ब्रह्मचारी दिव्यानंद उपस्थित थे । शिविर प्रभारी मुकुंदानंद ने बताया कि शंकराचार्य बृहस्पतिवार को महाकुंभ में स्थित ज्योतिष्पीठ के अपने शिविर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें