फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से गिरे कई कच्चे मकान, सामान खराब

Wed, 26 Aug 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोराव इलाके में बारिश से कच्चे मकान गिरने लगे हैं। शिवगढ़, भावापुर, बाहर सराय और सराय भोगी गांव में कई मकान धराशायी हो गए हैं। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। बाहर सराय गांव की सावित्री देवी पत्नी साधु लाल निर्मल, सराय भोगी के देवसरन और सधनगंज के राम कैलाश के मकान भी बारिश से गिरे। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता देने की मांग की है। लेखपाल मोहम्मद वारिश ने बताया कि बारिश में गिरे कच्चे मकानों की क्षेत्रवार रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। इधर, करनाईपुर के दुलहेपुर में रामबरन पटेल, सत्ती में रामचंद्र पटेल और गमरहटा में संतलाल यादव के मकान गिर गए। लेखपाल ओम लता मौर्य ने बताया कि बारिश में गिरे मकानों की क्षेत्रवार रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें