करनाईपुर क्षेत्र के गमरहटा गांव की मृतक अदिति की फाइल फोटो
गमरहटा निवासी सात वर्षीय अदिति की एसआरएन अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी लेकिन मौत का चिकित्सकीय कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अदिति कक्षा दो की छात्रा थी और उसके पिता शिवमंगल यादव ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका नजदीकी अस्पतालों में इलाज करा रहे थे, पर हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।