मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए मंगलवार को चिकित्सकों की सात टीमों का गठन किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि यह समिति यह समिति नोबल कोरोना वायरस डिजीज से पीड़ित मरीजों के निकट भविष्य में आइसोलेशन एवं क्वारंटाइन वार्डों में भर्ती होने के दृष्टिगत गठित की गई है। चिकित्सक इसी आधार पर समन्वय बनाते हुए जनहित में कार्य करेंगे। पहली कमेटी आईसोलेशन वार्ड एवं क्रिटिकल केयर मैनेजमेंट समिति के नाम से बनी है। इसमें बाल रोग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश वीर सिंह, पल्मोनरी मेडिसिन के डॉ. एडी शुक्ला, एनेस्थीसिया की डॉ. नीलम सिंह, मेडिसिन विभाग के डॉ. आरके यादव। दूसरी कमेटी क्वारंटाइन वार्ड मैनेजमेंट समिति में सर्जरी विभाग के डॉ. मोहित जैन, पल्मोनरी विभाग के डॉ. तारिक महमूद, ईएनटी के डॉ. आफताब। तीसरी कमेटी ट्रायेज मैनेजमेंट के नाम से बनी है। इसमें मेडिसिन के डॉ. अजीत चौरसिया, एनेस्थीसिया के डॉ. शोभित सिंह। चौथी कमेटी ओपीडी मैनेजमेंट में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता बजाज, सर्जरी विभाग डॉ. दिलीप चौरसिया, डॉ. वीके पांडेय, गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया। पांचवी कमेटी में लॉजिस्टक (उपकरण, औषधि आदि) मैनेजमेंट में डॉ. एके सक्सेना, डॉ. आरजे सिद्दकी, फार्मासिस्ट हरिशंकर तिवारी। छठीं कमेटी में डॉ. शिव प्रकाश, डॉ. बादल सिंह, डॉ. इनाम अहमद, डॉ. सौरभ दुबे। सातवीं कमेटी हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एसआरएन चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. आरबी कमल, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शबी अहमद, डॉ. मोहित जैन, डॉ. सचिन जैन, डॉ. सूर्यभान यादव को रखा गया है।