कमिश्नरेट प्रयागराज में यातायात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुनील कुमार सिंह समेत सात पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं, पांच नए एसीपी को प्रयागराज में तैनाती दी गई है। रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, एसीपी धूमनगंज रवि कुमार गुप्ता को गोंडा में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
एसीपी सुनील कुमार सिंह को अंबेडकरनगर, कर्नलगंज एसीपी विवेक यादव को लखनऊ, सोरांव एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह को पुलिस अकादमी मुरादाबाद और थरवई एसीपी अजेंद्र यादव को बुलंदशहर में तैनाती मिली है। वहीं चौथी वाहिनी पीएसी की अनुष्का को मुरादाबाद व यूपीपीसीएल प्रयागराज में तैनात शशांक शेखर त्रिपाठी को यूपी पुलिस कंप्यूटर केंद्र लखनऊ भेजा गया है।
इसके अलावा मिर्जापुर से एसीपी मुनेंद्र पाल सिंह, अंबेडकरनगर से अनूप कुमार सिंह और मुरादाबाद 24वीं वाहिनी से विक्रांत द्विवेदी को प्रयागराज कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी मिली है। प्रतापगढ़ से अनिल कुमार पांडेय को यूपीपीसीएल व चौथी वाहिनी पीएसी में देव नारायण यादव की तैनाती की गई है।