फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ सेवा से समाज और राष्ट्र को मिलती है नई दिशा : सर्वजीत सिंह

विज्ञापन
मेजा के विसहिजन कला में आयोजित गौ सेवा और गो संरक्षण से संबंधित आयोजित बैठक में हिस्सा लेते पदा
विज्ञापन
विसहिजन कला में रविवार को गौ सेवा, गो-संरक्षण और गो आधारित उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर एक बैठक हुई। इसमें गौ सेवा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गाय के संरक्षण व संवर्धन पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूर्वी उप्र क्षेत्र के सह गौ सेवा संयोजक सर्वजीत सिंह ने कहा कि गौ सेवा समाज और राष्ट्र को नई दिशा देती है। उन्होंने बताया कि गाय का संरक्षण भारतीय संस्कृति की परंपरा का हिस्सा है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। बैठक में समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। विहिप के जिलाध्यक्ष नित्यानन्द उपाध्याय, भाजपा नेता जयशंकर पांडेय और शीतला तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें