फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हल्दी कलां मेें राशन की दुकान के लिए कोटेदार का चयन

Tue, 31 Oct 2023 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हल्दी कलां में राशन की दुकान के प्रस्ताव पर कोटेदार का चयन किया गया। हालांकि दूसरा पक्ष बिना वोटिंग के ही चला गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय गंगवार व ग्राम पंचायत सचिव श्रीपाल गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत घर पर राशन की दुकान के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। कोटा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर राजेंद्र कुमार और राजीव कुमार ने अपना आवेदन किया। इसके बाद आपत्ति मांगी गई। राजीव कुमार ने बताया कि राजेंद्र कुमार पंजाब नेशनल बैंक मीरगंज में बीसी कर्मचारी है। दोनों पक्षों में काफी समय तक बहस हुई। राजेंद्र कुमार का पक्ष बिना वोट किए से चला गया। इसके बाद दुकान का आवंटन राजीव कुमार के नाम हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक शाही सतीश कुमार नैन चौकी प्रभारी दुनका जगदीश चंद्र जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें