फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एलटी ग्रेड व प्रवक्ता के चयनितों से दोबारा भरवाए जाएंगे विकल्प, डेढ़ साल से है नियुक्ति का इंतजार

Thu, 20 Mar 2025 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए दोबारा विकल्प भरने होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मिलकर नियुक्ति की मांग करने पहुंचे अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए दोबारा विकल्प भरने होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मिलकर नियुक्ति की मांग करने पहुंचे अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी गई। निदेशक ने आश्वस्त किया कि अप्रैल-2025 में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

एलटी ग्रेड व प्रवक्ता के 520 चयनित अभ्यर्थी डेढ़ साल से अधिक समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इनमें प्रवक्ता पद के 41 और एलटी ग्रेड के 479 चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एलटी ग्रेड चयनितों का अभिलेख वर्ष 2023 में 17 से 24 जुलाई तक और प्रवक्ता के चयनितों का अभिलेख सत्यापन अगस्त में हुआ था। इसके बाद आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को नियुक्ति की संस्तुति भेज दी थी।

एक साल के इंतजार के बाद विद्यालय आवंटन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए। यह प्रक्रिया पिछले वर्ष 23 से 27 दिसंबर के बीच पूरी कर ली गई। इसके बाद अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर उनके पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। अभ्यर्थी लगातार माध्यमिक शिक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे थे लेकिन उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रयागराज आए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मिलकर जब यह मुद्दा उठाया गया तो निदेशक ने बताया कि मार्च के अंत तक विद्यालय आवंटन के लिए दोबारा फॉर्म भरवाए जाएंगे और अप्रैल में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी। दरअसल, पूर्व में भरे गए विकल्प के बाद विद्यालय आवंटन में तकनीकी अड़चन आ रही थी, जिसकी वजह से अब दोबारा फॉर्म भरवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें