फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संगम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कमिश्नरेट पुलिस के हवाले, अब दारागंज थाना पुलिस करेगी देखरेख

Sun, 09 Mar 2025 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लगभग सवा दो महनों तक मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था संभालने वाली मेला पुलिस ने संगम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कमिश्नरेट पुलिस को सौंप दी है। अब यहां की देखरेख से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई भी दारागंज पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग सवा दो महनों तक मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था संभालने वाली मेला पुलिस ने संगम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कमिश्नरेट पुलिस को सौंप दी है। अब यहां की देखरेख से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई भी दारागंज पुलिस ही करेगी।

अभी तक मेला क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट मेला कोतवाली पुलिस दर्ज कर रही थी। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी भी मेला क्षेत्र में बने अलग-अलग 57 थाने संभाल रहे थे। रविवार से मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कमिश्नरेट पुलिस को सौंप दी गई।

साथ ही मेला क्षेत्र में बने थानों-चौकियों ने भी काम करना बंद कर दिया। एसएसपी कुंभ राजेश द्विवेदी ने बताया कि संगम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था अब कमिश्ररेट पुलिस को सौंप दी गई है। उधर डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि संगम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दारागंज पुलिस को निर्देशित किया गया है।

नौ अफसरों को तैनाती आदेश का इंतजार

मेला पुलिस के नौ अफसरों को अब उनकी अगली तैनाती आदेश का इंतजार है। यह वह अफसर हैं जिनकी तैनाती कुंभ मेले के लिए ही की गई थी। इनमें डीआईजी वैभव कृष्ण, एसएसपी राजेश द्विवेदी के अलावा तीन एडिशनल एसपी और चार डिप्टी एसपी शामिल हैं। चर्चाओं को सच माना जाए तो अब होली के बाद ही इनकी तैनाती के आदेश जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें