फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: साधन सहकारी समिति मझिगवां के सचिव लापता

Tue, 01 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लापता सचिव संतोष सिंह की फोटो - फोटो : Self
विज्ञापन
कोरांव के मझिगवां स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव संतोष कुमार सिंह (58) दो दिन से लापता हैं। वह 29 अगस्त को सुबह नौ बजे काम पर घर से निकले थे। शाम पांच बजे तक घर न लौटने पर स्वजनों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। उनका मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। स्वजनों ने रिश्तेदारों सहित कई संभावित जगहों पर उनकी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर उनके पुत्र अंकित सिंह ने कोरांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद संतोष कुमार सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें