फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की तलाश तेज, सोशल मीडिया पर किया था अभद्र कमेंट

Wed, 20 Aug 2025 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की तलाश प्रतापगढ़ में की जा रही है। कर्नलगंज पुलिस टीम को इनपुट मिला है कि उमेश यादव नाम का आरोपी प्रतापगढ़ का हो सकता है।

विज्ञापन
पूजा पाल। विधायक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की तलाश प्रतापगढ़ में की जा रही है। कर्नलगंज पुलिस टीम को इनपुट मिला है कि उमेश यादव नाम का आरोपी प्रतापगढ़ का हो सकता है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

मामला 17 अगस्त को सामने आया था। विधानसभा में विधायक की ओर से सीएम की तारीफ किए जाने के बाद एक्स पर एक पोस्ट की गई थी। इसमें विधायक को अपशब्द कहे गए थे। अधिवक्ता श्याम चंद्र पाल की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। साइबर सेल से मदद मांगी तो एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यूजर की विस्तृत जानकारी भी मांगी गई।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक कि जांच में आरोपी के प्रतापगढ़ कनेक्शन की बात सामने आई है। कुछ समय तक उसकी लोकेशन भी वहीं पर मिली है। इसके अलावा जिस मोबाइल नंबर के जरिये संबंधित एक्स अकाउंट बनाया गया, उसका सिम भी वहीं से खरीदा गया। कर्नलगंज पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें