फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : सियालदाह और कोलकाता सुपरफास्ट रहेगी निरस्त, कई का बदला गया रूट

Fri, 24 Jul 2026 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पश्चिम रेलवे के आलियाबाडा-हापा-जामनगर रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण और आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर कुछ तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे के आलियाबाडा-हापा-जामनगर रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण और आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर कुछ तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसमें कुछ ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से होकर गुजरती है।  उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, ओखा-बनारस (22969) 30 जुलाई को 3:35 घंटे और ओखा-गुवाहाटी (15635) 31 जुलाई को 4 घंटे और 7 अगस्त को 8 घंटे की देरी से चलेगी। वहीं, मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोलकाता-आगरा कैंट (13167/13168) 24 व 26 सितंबर को और सियालदह-आनंद बिहार (12329/12330) 22 व 23 सितंबर को रद्द रहेंगी। इसके अलावा सियालदह-अजमेर (12987/12988) 23 से 26 सितंबर और सियालदह-बीकानेर (12259/12260) 24 से 27 सितंबर के बीच धनबाद-गया के बजाय सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें