फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज :  एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी ने भी पति पर लिखाई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट, आलोक मौर्या भी नामजद

Mon, 24 Jul 2023 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

SDM Jyoti and Alok News : एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्या ने अपने पति विनोद कुमार मौर्या के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और हत्या की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आलोक मौर्य और उनके पिता को भी नामजद किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
पीसीएस ज्योति मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने भी अपने पति विनोद कुमार समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपाें में उसने धूमनगंज थाने में केस लिखाया है। पुलिस जांच में जुटी है। शुभ्रा मौर्या निवासी देवीनगर हरवारा सदर मीरा पट्टी ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह विनोद से हुआ है जो शादी के समय जीएसटी में स्टेनोग्राफर थे और वर्तमान में प्रयागराज में तैनात हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि शादी में पांच लाख नगद, पांच लाख के जेवरात, टाटा इंडिका विस्टा कार व सम्पूर्ण गृहस्थी का सामान दहेज के रूप में दिया गया। इसके बावजूद ससुरालीजन ससुर राम मुरारी मौर्या, सास लीलावती मौर्या, जेठ अशोक कुमार मौर्या, जेठानी प्रियंका मौर्या, देवर आलोक कुमार मौर्या आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन

गालीगलौज कर मारते पीटते थे। 2015 में वह सहायक अध्यापक बन गई। जब प्रार्थनी की दूसरी बेटी का जन्म हुआ तो पति समेत अन्य आरोपी बेटा न होने पर विवाह विच्छेद की धमकी देने लगे। वेतन का पैसा व एटीएम कार्ड भी छीन लिया। 26 जून को फिर पांच लाख रुपयों की मांग की गई। विरोध पर दो पुत्रियों समेत मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया।

10 जुलाई को विनोद अपने भाइयों अशोक व आलोक और कुछ अज्ञात लोगों संग शराब पीकर आए और फ्रिज क्षतिग्रस्त कर दिया। गला दबाया गया तथा बीचबचाव पर उसकी मां से धक्कामुक्की की गई। 11 जुलाई को सुबह पांच बजे घर आकर पति ने पेट्रोल या एसिड डालकर मार डालने की धमकी दी। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें