विकासखंड शृंग्वेरपुर धाम के ग्राम पंचायत सम्हई में बनाए जा रहे संपर्क मार्ग में अवरोध की जांच करने के लिए सोमवार को एसडीएम सोरांव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण से बात कर राजस्व टीम से चकमार्ग की जांच कराने और मामले को निस्तारित कर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। गांव के समर बहादुर सिंह ने मामले की लिखित शिकायत डीएम से की थी। सोमवार को एसडीएम हीरालाल सैनी मौके पर राजस्व टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच की।