फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मेडिकल चौराहा पर स्कूटी सवार को आया हार्टअटैक, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Thu, 10 Jul 2025 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेडिकल चौराहे पर बुधवार शाम एक स्कूटी सवार अधेड़ व्यक्ति को हार्टअटैक आ गया। इसके बाद वह सड़क पर ही स्कूटी लेकर गिर पड़ा। राहगीरों की नजर पड़ी तो उसे उठाकर आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल चौराहे पर बुधवार शाम एक स्कूटी सवार अधेड़ व्यक्ति को हार्टअटैक आ गया। इसके बाद वह सड़क पर ही स्कूटी लेकर गिर पड़ा। राहगीरों की नजर पड़ी तो उसे उठाकर आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अबरार हुसैन (54) नॉर्थ मलाका का रहने वाला था। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक अबरार श्याम कंपनी में काम करते थे। बुधवार शाम स्कूटी से मेडिकल चौराहे से जा रहे थे। चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक उन्हें हार्टअटैक आया और स्कूटी समेत गिर पड़े। उन्हें गिरते देख राहगीरों व दुकानदारों ने आनन-फानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें हृदय गति रुकने से मौत की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें