फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नहीं लगेगी बढ़ी हुई फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से नए शैक्षिक सत्र में बढ़ी हुई फीस लेने पर रोक लगाए जाने के बाद एमएल कान्वेंट प्रबंधन ने पुरानी फीस सत्र 2019-20 का लेने का निर्णय लिया है। समूह के अध्यक्ष पुनीत वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जब स्कूल खोलने का आदेश देगी, तभी सत्र 2020-21 की फीस जमा की जाएगी। बताया, स्कूल में देर से फीस जमा करने पर कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा। विद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया कि जिन अभिभावकों का इन विपरीत परिस्थितियों में आय का साधन प्रभावित हुआ है, उनको भी रियायत देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे अभिभावकों के बच्चों से एडमिशन फीस नहीं ली जाएगी। बताया, सात अप्रैल से प्री प्राइमरी से बारहवीं तक की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, ऑनलाइन कक्षाएं 21 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें