फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन का निर्देश माना, स्कूलों ने कम कर दी फीस                                                       

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन का निर्देश माना, स्कूलों ने कम कर दी फीस                                                          0 अभिभावकों को नोटिस भेज स्कूल हित में अप्रैल की फीस जमा करने की अपील            प्रयागराज। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद शहर के अधिकांश स्कूलों की ओर से बढ़ी हुई फीस को वापस लेने के साथ पुरानी फीस लेने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को भेजे नोटिस में कहा गया है कि वह  पिछले वर्ष के अनुसार फीस जमा करें। स्कूलों ने शासन की ओर से फीस जमा करने के लिए दबाव न बनाने के निर्देश के बाद भी स्कूल के हित में अभिभावकों से फीस जमा करने की अपील की है।                          महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, सेंट जोसेफ कॉलेज, गंगागुरुकुलम, पतंजलि ऋषिकुल, एमएल कान्वेंट सहित शहर के अधिकांश स्कूलों ने बढ़ी फीस की जगह पुरानी फीस लेने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन में शासन के निर्देश के अनुसार बढ़ी हुई फीस वापस लेते हुए पुरानी फीस लेने का निर्णय लिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अभिभावक अब तीन महीने की जगह एक महीने की फीस जमा कर सकते हैं। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि अभिभावक अप्रैल माह की फीस जमा कर दें तो स्कूल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन दिया जा सकेगा।           सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार का कहना है कि सरकार के निर्देश के अनुसार उन्होंने पुरानी फीस के लिए अपने पोर्टल पर जानकारी दे दी है, अभिभावक पुरानी फीस जमा कर रहे हैं। जो अभिभावक बढ़ी फीस जमा कर चुके हैं, उनकी बढ़ी फीस अगले महीने के शुल्क में समाहित कर दी जाएगी। एमएल कॉन्वेंट स्कूल के अध्यक्ष पुनीत वर्मा का कहना है कि वह पुरानी फीस जमा करवा रहे हैं, नए प्रवेश लेने वाले गरीब बच्चों से वह प्रवेश शुल्क नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें