फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : क्यूआर कोड करें स्कैन, आसान होगा कुंभ दर्शन, मेला प्रशासन ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

Sun, 12 Jan 2025 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज आने पर अगर आपको ठहरने के लिए जगह की जरूरत पड़ती है तो इनमें से कुछ ऐप आपकी मदद करेंगे। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कुंभ मेला क्षेत्र में 160000 टेंट, 2200 विशेष टेंट, 218 होटल, 204 गेस्ट हाउस और 90 धर्मशाला एवं पेइंग गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सहायता के लिए जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप कुंभ दर्शन के लिए प्रयागराज आने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो कुछ क्यूआर कोड हैं, जिन्हें जरूर स्कैन करें। यह क्यूआर कोड कुंभ दर्शन के लिए आपके सफर को आसान बनाएंगे। आकस्मिक सेवाएं, आवास एवं आहार, मेला प्रशासन, यूपी की उपलब्धि, कुंभ सहायक चैटबॉट ऐप के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कुंभ सहायक व्हाट्सएप नंबर 8887847135 भी जारी किया गया है। प्रयागराज आने पर अगर आपको ठहरने के लिए जगह की जरूरत पड़ती है तो इनमें से कुछ ऐप आपकी मदद करेंगे। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कुंभ मेला क्षेत्र में 160000 टेंट, 2200 विशेष टेंट, 218 होटल, 204 गेस्ट हाउस और 90 धर्मशाला एवं पेइंग गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें