इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर बेरोजगारी के मुद्दे पर मोमबत्ती जला दर्ज कराया विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इविवि छात्रसंघ भवन पर समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले छात्रों ने कैंडल जलाकर बेरोजगारी पर केंद्र व राज्य सरकार से जवाब मांगा। शोधछात्रा नेहा यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक भारी गिरावट आई है। 12 करोड़ लोगों की नौकरी जा चुकी है। केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी बकाया नहीं चुका पा रहा है। ऐसे में युवाओं को रोजगार कौन देगा। पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा ने कहा देश में अब युवाओं को जुमला नहीं जवाब चाहिए। अजित विधायक ने कहा हम युवा बेरोजगारी के खिलाफ इस मुहिम में सरकार को जवाब देना पड़ेगा।