सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच का सम्मेलन शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अपराह्न चार बजे से आयोजित होगा। इसमें पटेल समाज के नवचयनित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राम सियासन शास्त्री ने शुक्रवार को हुई तैयारी बैठक में बताया कि सम्मेलन में बिहार के मंत्री श्रवण कुमार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई सांसद, विधायक व गणमान्यजन शामिल होंगे।