prayagraj news : संजय यादव, इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश।
- फोटो : prayagraj
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। जस्टिस यादव मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद 14 अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे। मुख्य न्यायाधीश माथुर का कार्यकाल 13 अप्रैल तक है। उनके सेवानिवृत्त होने से पहले ही कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कर दी गई है। इसकी अधिसूचना अपर सचिव भारत सरकार रजिन्दर कश्यप ने जारी की है।