डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित बॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज मैदान पर खेली जा रही जूनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में रविवार को संगम सिटी फुटबॉल क्लब ने प्रयागराज स्टेडियम फुटबॉल क्लब को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से शान सिंह ने तीन और देवेंद्र व आजाद ने एक-एक गोल किए। मैच में एसोसिएशन के सचिव मकबूल अहमद, रेफरी कबीर खान, योगेश चंद्र, मो. आसिफ सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।