कैंट के स्टैनली रोड स्थित एक दुकान के मालिक ने अपने सेल्समैन पर तीन लाख की बीयर पीने का आरोप लगा कैंट में केस दर्ज कराया है। फतेहपुर के गुरुगौला निवासी राजेश सिंह स्टैनली रोड पर बीयर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने झूंसी के साउथ मलाका निवासी आलोक को एक साल से दुकान पर सेल्समैन के रूप में रखा था। 13 मई को बिक्री का हिसाब किया तो उनके होश उड़ गए। इसमें तीन लाख की कमी थी। आलोक से पैसों का हिसाब पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाया। उसके बाद से वह दुकान पर आना बंद कर दिया। कैंट पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच में जुट गई है।