फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी के घर से डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लाक डाउन में भी चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जिससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीपल गांव में चोरों ने स्वास्थ्यकर्मी रामनरेश सिंह के घर से डेढ़ लाख का सामान उड़ा दिया। रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका घर पीपल गांव में मॉर्निंग गैलरी रेस्टोरेंट्स के पास है जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि वह स्वास्थ्य कर्मचारी हैं और उनकी तैनाती वर्तमान में कौशांबी के मंझनपुर में है जहां वह ड्यूटी करते हैं। 18 मई की सुबह जब वह अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और भीतर रखा करीब 20 पेटी टाइल्स, गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रिक वायर गायब थे। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें