फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संघ ने किया जरूरतमंदों में राशन का वितरण

विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती की ओर से प्रयागराज के जॉर्ज टाउन मोहल्ले में जरूरतमंद लोगों को राशन रविवार को उपलब्ध कराया गया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती की ओर से रविवार को जॉर्ज टाउन में जरूरतमंद लोगों के बीच राशन वितरण का अभियान चला । इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया । मूक बधिर विद्यालय के पास डेढ़ डेढ़ मीटर के अंतराल पर गोले बनाए गए । उन्हीं गोलों पर लोग खड़े हुए और अपनी बारी आने पर संघ के स्वयंसेवकों की ओर से उन्हें राशन दिया गया । राशन वितरण के दौरान आसपास के कामगार-मजदूर महिलाओं और असहाय लोगों खड़ा कर डिस्टेन्स बनाया गया। इसके बाद सेवा भारती के प्रयागराज मंडल प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने संस्था की तरफ से कई परिवारों को राशन पैकेट वितरित किये । इस दौरान मौके पर पहुंचे अन्य 25 लोगों को स्थानीय देवेंद्र प्रताप सिंह (नाजू ), डॉक्टर पंकज सिंह की तरफ से राशन पैकेट दिए गए। इस दौरान 5 सदस्यीय परिवारों के लिए हफ्ते भर का राशन, जिसमें 5 किलो आटा, 4 किलो चावल, एक किलो दाल, 1 किलो गुड़, 1 किलो नमक, तेल, हल्दी व अन्य जरूरत का सामान था । सुजीत सिंह ने बताया कि संघ की ओर से लॉक डाउन अवधि में जरूरतमंद लोगों को राशन एवं भोजन वितरण का काम पिछले कई दिनों से चल रहा है, अब तक हजारों परिवारों को संघ की ओर से राशन पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें