धूमनगंज के ग्यासुद्दीनपुर निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर तीन बैंक खातों से 3.14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि न तो किसी तरह का ओटीपी मिला और ना ही लेनदेन का मैसेज प्राप्त हुआ। धूमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
ग्यासुद्दीनपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके आईडीबीआई, एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता हैं। 25 जून को आईडीबीआई खाते से 98 हजार रुपये, एचडीएफसी खाते से 74 हजार रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अगले दिन 26 जून को आईडीबीआई खाते से फिर 92 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 3.14 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तीनों बैंक खातों को ब्लॉक कराया।