थरवई क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के रिटायर शिक्षक दीनानाथ शुक्ल के यहां शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घर के अंदर पहुंच गए और एक लाख तीस हजार नकद एवं लाखों का जेवरात चुरा ले गए। भोर चार बजे चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट आदि टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चोरी की जांच-पड़ताल की। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, डीसीपी गंगानगर ने सोमवार को भुक्तभोगी के घर पहुंचकर पूछताछ की और पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है। संवाद