रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आइसोलेटेड एंड मिनिस्ट्रियल कैटेगरी के 195 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन पांच नवंबर से चार दिसंबर तक भरे जाएंगे। यह भर्ती सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत पे लेवल-दो से लेवल-सात के पदों पर होगी, जिसमें आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इस श्रेणी में मुख्य रूप से स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, प्रयोगशाला सहायक, सीएमए और अन्य तकनीकी व लिपिकीय पद शामिल हैं। बोर्ड के अनुसार, इसकी विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जारी कर दी जाएगी।