रोटरी इलाहाबाद साउथ की ओर से बृहस्पतिवार को गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मनु पांडेय व नव्या भारद्वाज पहले स्थान पर, वर्णिका गुप्ता व कीर्ति तिवारी दूसरे और सौम्या यादव व अनन्या यादव तीसरे स्थान पर रहीं। रोटरी के अध्यक्ष सुधांशु कुमार झा ने विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भी दिया। इस मौके पर चेयरपर्सन झूमा झा, प्राचार्य डॉ. विभा पांडेय, रोटरी के सचिव कृष्णमूर्ति प्रजापति, इंद्रजा सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।