नैनी कोतवाली क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास नैनी पुलिस व एसओजी व.नारकोटिक्स टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में रंजन श्रीवास्तव पुत्र अजय लाल श्रीवास्तव निवासी तिलमापुर, थाना, करहगर जिला रोहतास के पैर में लगी गोली। मुठभेड़ में चोरी की ब्रेजा कार सफेद रंग की गाड़ी की बरामद जो बनारस से हुई थी चोरी। बदमाश नैनी से वांछित भी था. उसपर 25 हजार का इनाम है।