फोटो कैप्शन: 30 हजार किमी साइकिल यात्रा पर निकले रोहित की फोटो।
बिहार के छपरा जिले के भिलही खाकी मिर्जापुर गांव निवासी रोहित कुमार सिंह 30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। पर्यावरण संरक्षण और बिना पैसे यात्रा का संदेश देते हुए वे 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम के दर्शन करेंगे। यात्रा के सातवें दिन शनिवार को वे मांडा पहुंचे। जहां जिला पंचायत सदस्य प्रमिल यादव ने स्वागत कर गंगाजल भेंट किया।