फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ में श्रद्धालुओं को डूबने से बचाएगा रोबोट, मेला पुलिस की पहल, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Sun, 10 Nov 2024 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ-2025 में इस बार देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के संगमनगरी आने का अनुमान है। भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार और पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
संगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिए इस बार रोबोट तैनात करने की योजना है। इसके लिए मेला एसएसपी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। महाकुंभ-2025 में इस बार देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के संगमनगरी आने का अनुमान है। भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार और पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में मेला एसएसपी की पहल पर रोबोटिक के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान संगम के घाटों पर लाखों स्नानार्थियों की भीड़ होती है। ऐसे में कई बार श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगते हैं। भीड़ अधिक होने की वजह से जल पुलिस के लिए डूबते व्यक्ति को बचाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में महाकुंभ के दाैरान यह रोबोट काफी कारगर हो सकता है।

यदि कोई भी श्रद्धालु संगम में स्नान करने के दौरान डूबने लगता है तो यह रोबोट पानी में जाकर उस व्यक्ति को सहारा देकर पानी के ऊपर उठाए रहेगा, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद जल पुलिस बोट की मदद से उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लेगी। उन्होंने बताया कि इस रोबोट का उपयोग समुद्री जहाजों को दिशा-निर्देश देने के लिए भी किया जाता है।

पानी में बनेगा स्टेशन, रिमोट से किया जाएगा कंट्रोल

मेला एसएसपी ने बताया कि रोबोट के लिए पानी में एक स्टेशन बनाकर इसे कंट्रोल करने के लिए एक ऑपरेटर नियुक्त किया जाएगा, जो रिमोट से इसे नियंत्रित कर सकेगा। रोबोट का वजन करीब 12 किग्रा होगा। इसे 500 मीटर की दूरी से कंट्रोल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें