फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अयोध्या रूट पर बढ़ी भीड़, माघ मेले के लिए 2800 बसों का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला के लिए रोडवेज द्वारा 2800 बसाें का संचालन किया जाएगा। इस दौरान 200 बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। रोडवेज प्रशासन ने भीड़ बढ़ने पर झूंसी एवं पत्थर गिरजा सिविल लाइंस से भी बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की है। उधर अयोध्या रूट पर रविवार को काफी संख्या में यात्री गए। इस दौरान सिविल लाइंस से ही दस अतिरिक्त बसें अयोध्या के लिए चलीं।
विज्ञापन

प्रयागराज में माघ मेले के लिए 550 बसें रोडवेज का प्रयागराज रीजन संचालित करेगा। इसके अलावा 380 बसें गोरखपुर, 360 बसें आजमगढ़, 300 बसें वाराणसी, 220 अयोध्या, 230 चित्रकूटधाम, 260 कानपुर, 300 लखनऊ, 150 देवीपाटन एवं 50 बसें झांसी परिक्षेत्र चलाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि स्नान पर्व पर झूंसी बस स्टेशन से गोरखपुर-देवरिया मार्ग, आजमगढ़-मऊ मार्ग, बदलापुर-टांडा मार्ग, वाराणसी जौनपुर मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर के पास से रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, कानपुर और सरायअकिल मार्ग पर बसें चलेंगी। अगर भीड़ कम रहीं तो इस रूट की बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन से ही संचालित होंगी। वहीं नैनी लेप्रेसी मिशन चौराहा से बांदा- चित्रकूट मार्ग, रीवा-सीधी मार्ग, विंध्याचल-मिर्जापुर- शक्तिनगर मार्ग पर बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें