फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक, परिचालक को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस बस स्टेशन परिसर में शनिवार को विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर रोडवेज के चालक एवं परिचालक को सड़क सुरक्षा से संबंधी नियम बताए गए। एआरएम सिविल लाइंस सीबी राम की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी में बताया गया कि ड्राइविंग के दौरान रोडवेज चालक यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। वाहन पासिंग के लिए डिपर का प्रयोग जरूर करें। बसों को निर्धारित स्पीड से ज्यादा तेज न चलाए। यह भी कहा गया कि अगर कहीं कोई घायल व्यक्ति दिखे तो 108 नंबर एंबुलेंस सेवा में इसकी जानकारी जरूर दी जाए। इस दौरान एआरएम प्रयाग पीएन तिवारी, एआरटीओ सुरेश कुमार, अलका शुक्ला, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें