फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : काले धुएं का गुबार छोड़ती दौड़ी रोडवेज बस, सोशल मीडिया पर अखिलेश ने कसा तंज

Mon, 10 Aug 2026 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज-मिर्जापुर-रेणुकूट मार्ग पर बालसन चौराहे के पास काले धुएं का गुबार छोड़ती जा रही रोडवेज बस का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-मिर्जापुर-रेणुकूट मार्ग पर बालसन चौराहे के पास काले धुएं का गुबार छोड़ती जा रही रोडवेज बस का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दो दिन पुराने बताए जा रहे इस वीडियो में साइलेंसर से निकल रहे अत्यधिक धुएं के कारण पीछे चल रहे राहगीरों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला उस वक्त और गरमा गया जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को साझा करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा तंज कसा।

वीडियो वायरल होने और उच्च स्तरीय बयानबाजी के बाद रोडवेज प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह के अनुसार, यह बस जीरो रोड डिपो की है। सोमवार को बस को वर्कशॉप भेजकर इसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी, जिससे धुआं निकलने के सटीक कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें