फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 15 दिन में उखड़ी सड़क, जांच करने पहुंचे अफसर

विज्ञापन
15 दिन में उखड़ने लगी पीडब्ल्यूडी सड़क, जांच के बाद मरम्मत के निर्देश
विज्ञापन
क्षेत्र के घोड़ेडीह नहर से हर्रई तक लगभग 800 मीटर लंबी पीडब्ल्यूडी की सड़क निर्माण के 15 दिन बाद ही उखड़ने लगी। सूचना मिलते ही शनिवार को अफसर सड़क की गुणवत्ता परखने पहुंचे और जांच के बाद सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। जिसके चलते 15 दिन में ही सड़क कई जगहों पर उखड़ने लगी है। जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने लगभग 45 मीटर हिस्से में पीसी और सिल्क कोट की मरम्मत कराने की बात कही गई। विभाग के जेई राजेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क में जहां भी खामियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा ताकि बारिश के समय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जांच के दौरान क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें