फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आनापुर में सड़क धंसने से बना गड्ढा, राहगीर परेशान

Mon, 14 Sep 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चौराहे से मंसूराबाद की ओर जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से हो रही बारिश और भारी वाहनों के लगातार आवागमन से यह गड्ढा और गहरा हो गया है। इसके कारण चारपहिया वाहनों के गुजरते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात में रोशनी न होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूली बसें भी गड्ढे में फंस जाती हैं, जिससे सड़क पर जाम लग जाता है। स्थानीय निवासी दीपक मिश्र और रमेश ने लोक निर्माण खंड-दो में शिकायत की थी, पर अभी तक समाधान नहीं हुआ। अवर अभियंता सरिता ने बताया कि सड़क का निरीक्षण कर गड्ढे को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें