फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ, एआरओ मुख्य परीक्षा में 91 फीसदी शामिल

विज्ञापन
RO, ARO main exam comprise 91 percent
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ, एआरओ) परीक्षा 2016 बुधवार को पूरी हो गई। दो दिन तक चली परीक्षा में दूसरे दिन निबंध की परीक्षा में 90.92 फीसदी उपस्थिति रही। आयोग की ओर हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 5321 परीक्षार्थियों में से 4838 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार 90.92 फीसदी उपस्थिति रही। आयोग की ओर से हुई परीक्षा में प्रयागराज में 93.2 फीसदी, लखनऊ में 89.37 फीसदी एवं गाजियाबाद में 86.32 फीसदी उपस्थिति रही। आरओ, एआरओ निबंध की परीक्षा में पहले खंड में साहित्य समाज की पुनर्सृष्टि, वर्तमान समाज और युवकों की रचनाशीलता, वर्तमान लोकतंत्र की दशा और भावी स्वरूप में से किसी एक पर निबंध लिखना था। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले खंड को छोड़कर दूसरे एवं तीसरे खंड में समसामयिक विषयों पर सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें